फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्यासे को पानी पिलाना पुनीत कार्य- आचार्य समरभानु

प्यासे को पानी पिलाना पुनीत कार्य- आचार्य समरभानु

Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्यासे को पानी पिलाना पुनीत कार्य- आचार्य समरभानु
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आर्य समाज बड़ौत के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार सप्ताह के छठे दिन कोताना रोड पट्टी चौधरान में यज्ञ किए गए।
कोताना रोड पर उदयवीर दांगी व पट्टी चौधरान में फूल सिंह व विजयपाल सिंह के निवास पर यज्ञ हुए। दोनों यज्ञों में यज्ञमान सपत्नीक बने। ब्रहा पद से बोलते हुए आचार्य संजय ने कहा कि जैसे किसान खेत में बीज बोकर उससे कई गुना अधिक अनाज अधिक प्राप्त करता है वैसे ही हम यज्ञ में जो त्याग भाव से चढ़ाते हैं इसका कई गुना बढ़कर हमें प्राप्त हो जाता है। भूखे को भोजन कराना पुण्य का कर्म है। प्यासे को पानी पिलाना भी पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज का मुख्य कार्य अज्ञानता, पाखंड व अंधविश्वास को दूर भगाना, बिना वेद मार्ग को अपनाए हमारे जीवन का कल्याण संभव नहीं है। क्योंकि, वेद शब्द का अर्थ ही ज्ञान है और संसार में सब दुखों का मूल कारण अज्ञान या भ्रम ज्ञान है। इस अवसर पर आचार्य समरभानु ने भी विचार रखे। चरण सिंह, श्रीपाल आर्य ने भजनों की प्रस्तुति की। डॉ. ओमवीर सिंह पीतम सिंह वर्मा, अशोक कुमार, ओमप्रकाश आर्य, इकबाल मलिक, मास्टर सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश दांगी, राजवीर सूबेदार, उदयवीर, जयप्रकाश, सोहनपाल सिंह, धर्मपाल, महेंद्र देवी, कीर्ति तोमर, मंजू, शुभम तोमर आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed