{"_id":"597f7b944f1c1b210b8b47b4","slug":"31501526932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में रोजाना खुजली के 450 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में रोजाना खुजली के 450 मरीज
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में रोजाना खुजली के 450 मरीज
बागपत। बरसाती मौसम में त्वचा की बीमारियों ने लोगों को जकड़ लिया है। क्षेत्र में दाद, खाज और खुजली का प्रकोप बढ़ रहा है। सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल में खुजली के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। सोमवार को बागपत सीएचसी में खुजली के 450 से अधिक मरीज पहुंचे । इस कारण सीएचसी में दवा की कमी होने लगी है।
वर्तमान समय में जितने मरीज बुखार के सरकारी अस्पतालों में पहुंचे रहे है, इनमें सबसे ज्यादा खुजली के रोगियों की संख्या सबसे अधिक बढ़ रही है। सूत्रों के अनुसार सरकारी अस्पताल में शरीर पर लगाने वाले एंटी एलर्जिक पेस्ट खत्म हो गया है। इस कारण मरीज प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से खुजली की दवा लेने को मजबूर हैं। बागपत सीएचसी में ओपीडी की संख्या करीब 800 है। इनमें से 450 रोगी दाद, खाज और खुजली के पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में से 30 प्रतिशत मरीजों का डॉक्टर इलाज कर पा रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण गोस्वामी ने बताया मौसम बदलने और शरीर को साफ न रखने के कारण दाद, खाज खुजली का रोग बढ़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी पीने से भी खुजली के रोगी बढ़ने की संभावना है।
खुजली के लक्षण
शरीर में अलग-अलग अंगों में तेज खुजली लगना
बार-बार खुजली लगना और लाल निशाना हो जाना
एक स्थान पर बार-बार खुजाने से दाद बन जाना
पसीनों से भी खुजली और खाज होना
खुजली से बचाव
प्रतिदिन स्नान करें
शरीर को गंदा न रखे
साफ पानी का इस्तेमाल करें
सूती वस्त्रों का ज्यादा इस्तेमाल करें
खुजली के रोगी से दूरी बनाए रखे
डॉक्टरों की सलाह पर इलाज करें
ढीले कपड़ों का इस्तेमाल करें
दूषित पानी के सेवन से बढ़ता है त्वचा रोग
चिकित्साधिकारी डॉ. विभाष राजपूत ने बताया लगातार दूषित पानी का सेवन करने से त्वचा रोग हो जाते है। नियमित रूप से न नहाने से भी रोग तेजी के साथ फैलता है। रुके हुए पानी में हाथ पैर को साफ करना भी रोग होने का प्रमुख लक्षण है।