{"_id":"597f7b8f4f1c1b56128b46d5","slug":"31501526927-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी संगठनों से एकजुटता का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी संगठनों से एकजुटता का आह्वान
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई गई। शीतल पेय की एक एजेंसी परिसर में हुई बैठक में मोबाइल सेंटर में हुई चोरी का खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया। इसमें वक्ताओं ने कहा सभी व्यापारियों को एक मंच पर आना होगा, तभी सुरक्षित व्यापार कर सकते हैं। चोरी का खुलासा और सामान बरामद नहीं किया तो इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ बॉबी, डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गर्ग, प्रहलाद चौहान, दीपक गर्ग, राजेश गोयल, गौरव, विजय कौशिक, संजीव जैन, राजीव गोयल, बिजेंद्र जैन, दीपक, अनुराग मानव, विनोद गोयल, रोहित जैन आदि रहे।
विज्ञापन