{"_id":"5974eaf44f1c1b92678b4574","slug":"31500834548-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपों में 323 विद्युत कनेक्शन बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपों में 323 विद्युत कनेक्शन बांटे
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर विद्युत निगम ने कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन दिए। बड़ौत नगर पालिका परिषद में आयोजित शिविर में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मौजूद रहे। निगम के अफसरों के अनुसार जिले में लगे विद्युत शिविर में 323 विद्युत कनेक्शन दिए हैं। इनमें से 90 कनेक्शन बीपीएल परिवार को मिले हैं।
सरकार के आदेशानुसार जनपद के नगर पालिका परिषद क्षेत्र और नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को कैंप लगाकर बीपीएल परिवार को मुक्त में विद्युत कनेक्शन दिए । इसके लिए बड़ौत में नगर पालिका परिसर, बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी की अग्रवाल धर्मशाला, खेकड़ा में एसडीओ कार्यालय, अमीनगर सराय के शीलचंद इंटर कालेज, दोघट, टीकरी, छपरौली में बिजली घरों में कैंप लगाए गए। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया बड़ौत में बीपीएल परिवार को 56, छपरौली में आठ, बागपत में छह, अग्रवाल मंडी टटीरी में तीन, खेकड़ा में चार कनेक्शन दिए। इसी तरह किश्तों में बड़ौत में 72, छपरौली में 28, टीकरी में 27, दोघट में 24, बागपत में 37, अग्रवाल मंडी टटीरी में 17, खेकड़ा में 39 और अमीनगर सराय में 15 कनेक्शन दिए। शिविरों में 466 बल्ब, नौ पंखे और पांच ट्यूब लाइट उपभोक्ताओं ने खरीदी।
टटीरी में उपभोक्ताओं ने रखी समस्या
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा के उपभोक्ताओं ने कैंप में पहुंचकर कहा उनके पास बढ़े बिल पहुंच रहे हैं। जबकि समय से बिल जमा कराया जा रहा है। कई बार अफसरों से शिकायत की, कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने बिलों को ठीक कराने की मांग की । इसमें देवेंद्र मास्टर, सोनू, अमर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामसेवक शर्मा, श्रीपाल वर्मा मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे अफसरों ने उनकी समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।