फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   3 crore 44 lakh will improve the condition of roads

Baghpat News: 3 करोड़ 44 लाख से सुधरेगी सड़कों की हालत

Wed, 31 May 2023 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
3 crore 44 lakh will improve the condition of roads
बागपत। यहां तीन करोड़ 44 लाख रुपये से कई सड़कों की हालत सुधारी जाएगी, जिसके लिए शासन में प्रस्ताव पास होने के बाद बजट को मंजूरी दे दी गई है। इनमें ढिकौली-बंथला मार्ग से बड़ागांव जैन तीर्थ स्थल तक और पुसार-बरनावा मार्ग से रंछाड़ मार्ग तक सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बड़ागांव स्थित जैन तीर्थ स्थल पर रोज काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बंथला-ढिकौली मार्ग से बड़ागांव जैन तीर्थ आने वाले रास्ता खराब होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा 20 से अधिक गांवों के लोग भी रोजाना इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। लोक निर्माण विभाग ने ढिकौली-बंथला मार्ग से बड़ा गांव जैन तीर्थ तक सड़क के नवीनीकरण के लिए दो करोड़ 19 लाख रुपये जारी कर दिए, जिस पर जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
बजट मिलते ही नवीनीकरण कार्य शुरू
पुसार-बरनावा मार्ग से रंछाड़ होते हुए बिनौली से कैड़वा तक साढ़े छह किमी लंबी सड़क जर्जर होने के बाद लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नवीनीकरण की मांग की थी। अधिकारियों ने एक करोड़ 25 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने सड़क का नवीनीकरण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन-दो सड़कों के नवीनीकरण का बजट जारी हुआ है। जिसमें पुसार-बरनावा मार्ग से रंछाड़ होते हुए बिनौली से कैड़वा तक जाने वाले मार्ग का नवीनीकरण कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही कार्य पूरा करा दिया जाएगा। आकांक्षा सिंह, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed