फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 girls became Alima in the prom of Madrasa Ayesha Lil Banat

मदरसा आयशा लिल बनात के सालाना जलसे मे 28 लडकियां बनी आलिमा

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
28 girls became Alima in the prom of Madrasa Ayesha Lil Banat
चांदीनगर। नगर पंचायत रटौल के मदरसा आयशा लिल बनात में बृहस्पतिवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इसमें 28 लड़कियों ने आलिमा का कोर्स पूरा किया। जलसे में आलिमाओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। जलसा में मुफ्ती अहसान देवबंदी ने अपनी तकरीर में कहा कि लड़कियों के लिए उर्दू अरबी के साथ-साथ दुनियावी तालीम जरूरी है।
विज्ञापन

मुफ्ती अहसान देवबंदी ने कहा कि यह बागपत का पहला मदरसा मदरसा है। इसमें लड़कियों के लिए आलिमा का कोर्स कराया जाता है। मदरसे के संचालक मुफ्ती अली मोहम्मद की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने दीन के कार्य को आगे बढ़ाया है। मदरसे में आलिमाओं को उर्दू, अरबी की शिक्षा के साथ-साथ अंग्रेजी, हिंदी, गणित और कंप्यूटर की शिक्षा भी दी गई है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अदब के साथ पर्दे में रहना चाहिए। उन्होंने आलिमाओं को परिवार चलाने के साथ-साथ दीन के कार्य को भी आगे बढ़ाने की अपील की। रटौल के चौधरी हकीकत ने रटौल के पाचों मदरसे में 50 गज जमीन देने की घोषणा की। इस मौके पर मौलाना अब्दुल सत्तार, मौलाना अब्दुल रहीम, मौलाना अब्दुल मनान, मौलाना शफीक, मोहम्मद महताब, हबीब खान, वसीम, रियाजुद्दीन मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed