{"_id":"5e3ef8948ebc3ee5e02ca54b","slug":"263-cases-of-illegal-liquor-recovered-five-smugglers-arrested-baghpat-news-mrt467965819","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 263 पेटियां बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की 263 पेटियां बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत/अमीन सराय/बालैनी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सहित अन्य मार्गों से पुलिस ने पांच शराब तस्करों को दबोचा है। पहले मामले में बागपत कोतवाली पुलिस ने शनिवार तड़के तीन तस्करों को दबोचकर कार और छोटा हाथी सहित 60 शराब की पेटियां बरामद की। उधर, अमीनगर सराय के सिंघावली थाना पुलिस ने बागपत से सराय की ओर जा रहे कैंटर से अंग्रेजी शराब की 200 पेटियां बरामद कर तस्कर को दबोचा है। इसी तरह, बालैनी पुलिस ने हबीबपुर नंगला से तीन पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर को पकड़ा है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से कार सवार तस्कर भारी मात्रा में शराब लेकर बागपत लौट रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली-सहानपुर हाईवे पर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी मोड़कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपियों से छोटा हाथी में अंग्रेजी व देशी शराब की 60 पेटियां बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जीतू पुत्र सुभाष उर्फ श्योराज, दीपक पुत्र महावीर निवासी माता कालोनी बागपत, प्रशांत उर्फ पंजाब पुत्र बल्लर निवासी मीतली के रूप में की गई। उधर, सिंघावली थाना के एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि जब गाड़ी को रोका गया तो कैंटर ालक कूदकर भाग गया। जबकि पुलिस ने सौरभ यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी तरेलिया थाना मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि धान बेचने के लिए नरेला गए थे। लौटते समय शराब की 200 पेटियां खरीदी ली और मैनपुरी के लिए लेकर जा रहे थे। एसओ ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। टीम में कपिल यादव, सचिन कुमार, आनंद व एसआई सचिन शामिल रहे। इसी तरह, बालैनी पुलिस ने हबीबपुर नंगला से मनोज पुत्र राज सिंह निवासी हबीबपुर नंगला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।