फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   250 liters of diesel stolen from vehicles parked in tehsil premises

तहसील परिसर में खडे़ सीज वाहनों से 250 लीटर डीजल चोरी

Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
250 liters of diesel stolen from vehicles parked in tehsil premises
बैटरी भी चोरी, ट्रक मालिकों ने एसडीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। तहसील परिसर में खड़े सीज किए गए वाहनों से करीब 250 लीटर डीजल और बैटरी चोरी कर ली गई। पीड़ित ट्रक मालिकों ने चोरी के संबंध में एसडीएम से शिकायत की है।

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने करीब एक माह पूर्व दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर रेत और डस्ट आदि से लदे कई ट्रकों को सीज कराकर खेकड़ा तहसील परिसर में खड़ा कराया था। मंगलवार की रात चोरों ने सोनीपत निवासी गौरव के ट्रक से 150 लीटर डीजल और दो बैटरी, लोनी निवासी शैलेष के ट्रक से 100 लीटर डीजल और दो बैटरी सहित कई वाहनों से डीजल तेल और बैटरी चोरी कर ली। बुधवार की सुबह ट्रक मालिकों को इसका पता लगा। ट्रक मालिकों ने एसडीएम अजय कुमार से शिकायत कर चोरों का सुराग लगवाने की मांग की। गत वर्ष भी तहसील परिसर में खड़ा सीज किया गया एक ट्रक भी चोरी कर लिया था। एक माह पूर्व तहसील परिसर में अधिवक्ता मुकेश यादव के चैंबर से ढाई लाख रुपये की नकदी भी चोरी हुई थी। लेकिन पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन

एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि चोरी के संबंध में चौकीदार सहित जो भी जिम्मेदार होगा, उनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed