{"_id":"611e97e78ebc3e79ab5ba6c9","slug":"25-thousand-reward-gangster-sunita-arrested-baraut-news-mrt552518173","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार की इनामी गैंगेस्टर सुनीता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार की इनामी गैंगेस्टर सुनीता गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब तस्करी में संलिप्त सुनीता हरियाणा भागने की फिराक में थी
हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में फैला हुआ है अवैध कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त और 25 हजार की इनामी गैंगस्टर महिला सुनीता को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिनौली रोड बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा भागने की फिराक में थी। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी सुनीता पत्नी शिवम जैन आजाद नगर कालोनी की रहने वाली है। वह अपने पति शिवम जैन के साथ मिलकर शराब का अवैध कारोबार करती थी। पति शिवम जैन भी कई बार जेल जा चुका है। वर्ष 2020 में सुनीता पर पुलिस की ओर से 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि वह बिनौली रोड बस स्टैंड पर खड़ी हुई है और हरियाणा भागने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाल शिव प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कई राज्यों में फैला हुआ है कारोबार
बड़ौत। सीओ के अनुसार सुनीता हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में अवैध शराब का कारोबार करती थी। इसके बाद उसके खिलाफ शराब तस्करी और गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया कि सुनीता के पति के अलावा अन्य कई लोग भी अवैध शराब की तस्करी में शामिल है, जिनकी तलाश की जा रही है।