{"_id":"61bcbde1b59c9c21f70f0764","slug":"25-thousand-reward-ankush-arrested-baghpat-news-mrt569398522","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी अंकुश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी अंकुश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला। थाना पुलिस ने एक वर्ष पहले आचार्य खेड़ा मार्ग पर हुई लूट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश अंकुश को जिवाना गेट से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अक्तूबर 2020 को तीन बदमाशों ने आचार्य खेड़ा मार्ग पर ककड़ीपुर निवासी रिक्शा चालक व फल विक्रेता से तमंचे के बल पर नकदी व मोबाइल लूट लिया था। पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी अंकुश पुत्र नरेंद्र फरार चल रहा था। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार रात पुलिस व एसओजी टीम ने अकुंश को जिवाना गेट से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
जिला बदर गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पलड़ा गांव से जिला बदर मुस्तफा पुत्र अय्यूब निवासी पलड़ा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने आरोपी को जिला बदर कर दिया था।
वायरल वीडियो की जांच के लिए कमेटी बनाई
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी की रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस संबंध में ऑडियो भी वायरल हो रही है। इसमें एक नर्सिंग होम के मालिक रुपये के लेनदेन को लेकर बातचीत कर रहे है। डीएम राजकमल यादव ने इस मामले में जांच के लिए सीडीओ रंजीत सिंह, जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार, एसडीएम अनुभव सिंह की एक कमेटी बनाई है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपने के लिए कहा गया है।