{"_id":"61e31437991768602c166ce4","slug":"25-hazari-prize-money-and-his-accomplice-involved-in-pradeep-atreya-murder-case-arrested-baraut-news-mrt5735524188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में शामिल 25 हजारी इनामी और उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में शामिल 25 हजारी इनामी और उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में प्रदीप आत्रेय हत्याकांड के आरोपी।
- फोटो : BARAUT
नौ अक्तूबर 2020 को लूट का विरोध करने पर की गई थी व्यापारी प्रदीप की हत्या
पुलिस ने आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस व लूट की एक बाइक बरामद की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजारी के इनामी बदमाश नितिन और उसके एक साथी सागर को कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह बिजरौल रोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, कारतूस व लूट की एक बाइक बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस हत्याकांड में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बामनौली गांव निवासी नितिन पुत्र कालूराम और इसी गांव का उसका साथी सागर पुत्र हरेंद्र है। दोनों से दो अवैध तमंचे, कारतूस व लूटी गई एक बाइक बरामद की गई है। नितिन के खिलाफ नौ और सागर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इन दोनाें ने 14 दिसंबर 2021 को रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर तिराहे से बाइक चोरी की थी। इसी बाइक के सहारे दोनों ने शामली जनपद के डागरौल रोड से 28 दिसंबर 2021 को बाइक और आठ हजार रुपये लूट लिए थे। घटना का मुकदमा कांधला थाने में लिखा गया था। बताया कि रमाला थाने से चोरी की बाइक का लूट करते समय तेल खत्म हो गया था। इस पर दोनों इस बाइक को शामली क्षेत्र में ही छोड़कर दूसरी बाइक लेकर फरार हो गए थे।
यह था मामला
नौ अक्तूबर 2020 को सीमेंट व्यापारी प्रदीप आत्रेय को बदमाशों ने उनकी ही दुकान पर लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। बदमाश दुकान से 82 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। 11 अक्तूबर को मेरठ के एक अस्पताल में प्रदीप आत्रेय की मौत हो गई थी। पुलिस ने शबगा गांव निवासी कमल पंवार को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था जबकि दूसरे आरोपी बंटी निवासी भभीसा जनपद शामली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने घटना का दूसरी बार खुलासा करते हुए पुसार गांव के रहने वाले अजय उर्फ मोनू और फिरोज बामनौली गांव के रहने वाले गौरव जोगी व सागर जोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में मौजिजाबाद नांगल गांव के प्रधान बिजेंद्र को भी जेल भेजा था। सीओ के मुताबिक इसी मामले में नितिन और सागर के नाम भी सामने आए थे। गिरफ्तारी न होने पर नितिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।