फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25-25 thousand reward announced on four killers

चार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
25-25 thousand reward announced on four killers
बागपत। मीतली गांव के व्यक्ति खेमचंद के परिवार पर 21 मार्च की शाम मामूली विवाद पर पड़ोसी परिवार ने हमला किया था। इसमें खेमचंद, उनकी माता सतपाली, पिता पालेराम, पत्नी उर्मिला, बेटा आकाश, बेटी टीना, भाई सुनील घायल हुए थे। नौवीं के छात्र आकाश की आठ अप्रैल की सुबह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले ही कोतवाली पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि पांच आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया था। केस के चार आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनके अदालत से गिरफ्तारी वारंट हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों पर और शिकंजा कस दिया है। एसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि आरोपी श्रीपाल, उसके बेटे अरविंद, भाई रामधन व भतीजे सचिन उर्फ राहुल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed