फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   24 hrs electricity will be available in kanwad rout

कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे बिजली, कंट्रोल रूम पर नियुक्त किए अधिकारी

Fri, 19 Jul 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
24 hrs electricity will be available in kanwad rout
कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे बिजली, कंट्रोल रूम पर नियुक्त किए अधिकारी
विज्ञापन

बागपत। कांवड़ यात्रा को देखते हुए ऊर्जा निगम ने भी अपनी तैयारियां कर ली है। अधीक्षण अभियंता राम वीर सिंह ने बागपत, बड़ौत, खेकड़ा अमीनगर सराय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां पर कर्मचारियों की नियुक्त की गई है। 20 जुलाई से 30 जुलाई ये अधिकारी नियुक्त रहेंगे। तीन पालियों में यहां 33 कर्मचारी नियुक्त रहेंगे। अधिशासी अभियंता विद्युत परीक्षण खंड बागपत विजय कुमार राजपूत कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया। नियंत्रण कक्ष का रख रखाव, आहरण एवं वितरण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। कंट्रोल में सभी व्यवस्था दुरुस्त रखेंगे। नियंत्रण कक्षों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की समस्याओं का भी निराकरण करेंगे। एसई ने बताया कि पुरा महादेव, कमाला, मवीकलां, कान्हड़, निरपुड़ा, दाहा, संतनगर, बामनौली, बिजरौल, बिनौली, बड़ौंत टाउन, बड़ौत तहसील, सरूरपुर कलां, बागपत ग्रामीण बिजलीघरों से 21 से 30 जुलाई तक 24 घंटे आपूर्ति दी जाएगी। 33 अवर अभियंता, सहायक अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंताओं की भी नियुक्त विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लगाई गई है। सुचारु विद्युत व्यवस्था के लिए अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। वहीं कांवड़ मार्गों के क्षेत्रों के संबंधित उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता नरेश कुमार को नियुक्त किया है।
---------
अब तक कांवड़ मार्गों पर 28 सेवा शिविरों की अनुमति
बागपत। कांवडिय़ों की सेवा के लिए जिले के विभिन्न मार्गो पर शिविर लगने शुरू हो गए है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से शुद्धता और स्वच्छता के लिए सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। बड़ौत सहित छह गांवों में शिविरों के लिए 28 आवेदन किए गए है।
विज्ञापन

श्रावणी माह में लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है। 28 से 30 जुलाई तक मेला संचालित होगा। विभिन्न मार्गो से गुजरने वाले कांवडिय़ों के लिए राहत सेवा शिविरों संचालित होंगे। जिसकी के लिए आवेदन किए जा रहे है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से शिविर लागने के लिए आवेदन किए जा रहे है। बड़ौत, भड़ल, बरनावा, चिरचिटा, मवीकलां, बड़ौली में 28 जगहों पर शिविर लगेंगे। इसके लिए लोगों ने आवेदन किया गया है। जिसको शिविर लगाने की अनुमति नियमों के दायरे में लगाने और खाद्य सुरक्षा बरतने के तहत दी गई है। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषध िप्रशासन अभिहित अधिकारी चिरंजन कुमार ने बताया कि अभी बड़ौत सहित छह गांवों के लिए 28 शिविर संचालन के आवेदन हुए थे। जिसको स्वीकृति दी गई है। सभी को सुरक्षा, शुद्धता और स्वच्छता बरने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश
जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि सभी खाद्य वस्तु विक्रय करने वाले दुकानों को कांवड़ मार्गों पर रेट लिस्ट लगाने के लिए निर्देशित किया है। वहीं श्रद्धालु और कांवड़ियों से अच्छा व्यवहार करने के भी निर्देश दिए है। रेट लिस्ट न लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

----------------
ट्रैफिक पुलिस तैनात करने की मांग
बागपत। निवाड़ा गांव की प्रधान जुलेखा के पति सरवर राणा ने एसपी को शिकातयी पत्र सौंपते हुए गौरीपुर मोड़ से परशुराम मंदिर तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग की है। बताया कि यहां से हजारों की संख्या में शिवभक्त हरियाणा की ओर जाते है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed