फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   24 hours weighing in upcoming session in Kandera

कंडेरा में आगामी सत्र में होगी 24 घंटे तौल

Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
24 hours weighing in upcoming session in Kandera
रमाला। कंडेरा गांव में किसानों की बैठक हुई। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए सहकारी चीनी मिल रमाला के प्रधान प्रबंधक ने कहा कि कंडेरा गांव में आगामी सत्र में आठ बीघे में बड़ा क्रय केंद्र स्थापित कर 24 घंटे तौल की जाएगी। उन्होंने सट्टाधारी किसानों को सरकारी रेट पर हर महीने एक कुंतल चीनी देने का वादा किया।
विज्ञापन

किसान काफी दिनों से मिल से सस्ते दामों में चीनी की मांग कर रहे थे। बुधवार को कंडेरा गांव में अभिषेक तोमर के आवास पर हुई बैठक में प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने किसानों की समस्या सुनी और मौके पर समस्याओं का निस्तारण किया। कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अगले सत्र मे कंडेरा गांव मे आठ बीघे मे एक बड़ा क्रय के ंद्र स्थापित किया जाएगा। जिस पर 24 घंटे गन्ने की तौल की जाएगी। किसानों की मांग पर उन्होंने सट्टा धारी किसानों को सरकारी रेट पर हर माह एक कुंतल चीनी देने का आश्वासन दिया। जरूरतमंद किसान सुपरवाईजर से मिलकर चीनी बुक करा सकते हैं। बैठक में सौराज सिंह, मास्टर वीरसेन सिंह, बिजेंद्र, अभिषेक तोमर, जसवीर, कृष्ण सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed