फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   24 buses surender

नहीं मिल रहे यात्री, बड़ौत डिपो ने 24 बसें सरेंडर की

Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
24 buses surender
नहीं मिल रहे यात्री, बड़ौत डिपो ने 24 बसें सरेंडर की
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस के कारण रोडवेज बसों का संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है। अधिकांश यात्री बसों में सफर करने के बजाए निजी वाहनों से सफर करना पसंद कर रहे है। यही वजह है कि अनलॉक वन के साथ शुरू हुई बड़ौत डिपो की बसों में 24 का सरेंडर कर दिया गया है। अब केवल 38 बसों को संचालन जिले में विभिन्न रूटों पर किया जा रहा है।
बड़ौत डिपो में 124 बसें संचालित है। इनमें 77 बसें परिवहन निगम और 47 बसें अनुबंधित है। अनलॉक वन के साथ ही कई रूटाें पर बसों का संचालन किया गया था। एक तो बसों का अंतरराज्यीय संचालन न होने के कारण और दूसरे कोरोना महामारी के चलते यात्री बसों में सफर करने से परहेज कर रहे है। इसी कारण फिलहाल 24 बसों को सरेंडर कर दिया गया है। वर्तमान में बड़ौत डिपो से विभिन्न रूटों पर 38 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 26 बस निगम और 12 बस अनुबंधित संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

14 लाख से चार लाख पहुंची कमाई
बागपत। एआरएम योगेंद्र पाल ने बताया कि बड़ौत डिपो से बसों का मुख्य संचालन दिल्ली में कश्मीरी गेट तथा उत्तराखंड में हरिद्वार है। दोनों ही स्थानों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इसके कारण यात्री बसों में काफी कम संख्या में सफर कर रहे है। डिपो की आय 14 लाख रुपये से घटकर चार लाख रुपये रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस संचालकों के लिए मुश्किल हालात
बागपत। जिले में मेरठ से बागपत-बड़ौत वाया छपरौली-टांडा तक तथा अमीनगर सराय से बड़ौत व मुरादनगर तक प्राइवेट बसों का संचालन किया जाता है। कोरोना महामारी फैलने के बाद लॉकडाउन में बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। शासन ने रोडवेज बसों के संचालन को अनुमति दे दी है, मगर अभी तक प्राइवेट बसों के संचालन के लिए अनुमति नहीं मिली है। इससे प्राइवेट बस संचालक से लेकर चालक व परिचालकों पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। मेरठ-बागपत प्राइवेट बस यूनियन के संरक्षक प्रबंधक हिम्मत सिंह ने बताया कि जिले में 69 प्राइवेट बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों पर लगभग 207 चालक, परिचालक व हेल्पर तथा 20 एजेंट तैनात है। बसों का संचालन बंद होने के कारण बस संचालक, चालक, परिचालक व हेल्पर भूखमरी की कगार पर है। शासन का निर्देश न मिलने तक बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed