फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   236 positive including health worker, seven killed

पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी सहित 236 मिलें पॉजिटिव, सात मौत

Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
236 positive including health worker, seven killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को यूपी डायल 112, शुगर मिल कॉलोनी और जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों समेत 236 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 5872 और मरने वालों की संख्या 83 हो गई है। जिले में 2070 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी। सर्विलांस की टीम संक्रमित और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को टटीरी, रतनपुरी, पाली, झंकार गली, फतेहपुर पुट्ठी, शुगर मिल कॉलोनी, बौढा, सरूरपुर, पदड़ा, अहेड़ा, पुलिस लाइन यूपी 112, संतोषपुर, कश्यव कॉलोनी, काठा, अर्जुन पुरम, मेरठ रोड, पुराना कस्बा, सिटी प्लाजा, गायत्रीपुरम, जिला अस्पताल, नांगल, शाहपुर बड़ौली, बासौली, तुगाना, कुर्डी, छपरौली कस्बा, हेवा, रठौडा, बौढा, सुभानपुर, गोठरा, अब्दुलपुर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सं्क्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजर कराया गया है। सर्विलांस टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी। सील किए गए क्षेत्र में जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed