फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एकत्व के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव - संत

एकत्व के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव - संत

Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
एकत्व के मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव - संत
खेकड़ा (बागपत)। बदायूं से पहुंचे निरंकारी मिशन के संत दयाराम ने कहा कि सभी निरंकारी मिशन की विचारधारा एकत्व का पालन करें। तभी मानव कल्याण संभव है।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान स्थित अंबेडकर चौपाल में निरंकारी मिशन के तत्वावधान में भव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें बदायूं से पहुंचे संत दयाराम ने कहा कि आजकल दुनिया में चहुंओर खुदगर्जी भरी है। कोई भी किसी के धर्म और जाति को सहन नहीं करता। जबकि हमारी माताजी सुदीक्षा ने अहिंसा परमो धर्म व वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के मार्ग पर चलने पर बल दिया है। ऐसी भावना के साथ ही निरंकारी मिशन दिन रात आगे बढ़ रहा है। कहा कि सभी निरंकारी मिशन की विचारधारा एकत्व का पालन करें। तभी मानव कल्याण संभव है। इस दौरान हर्ष व ईश्वर कौशल ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। इस सत्संग में गाजियाबाद, बुलंदशहर, बड़ौत, बागपत, टटीरी, सोनीपत, दिल्ली, हरियाणा आदि से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान मुखी रमेश यादव, अजब सिंह, सतीश, हनी सिंह, मनीष, प्रताप, संजय, संजीव, मौसम, पल्लवी, राजेश, डोली, नीतू, अवनि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed