फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिले में बैलेट पेपर से मतदान करेंगे 1434 पुलिस कर्मी

जिले में बैलेट पेपर से मतदान करेंगे 1434 पुलिस कर्मी

Fri, 29 Mar 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिले में बैलेट पेपर से मतदान करेंगे 1434 पुलिस कर्मी
बागपत। जिले में तैनात 1434 पुलिसकर्मी लोकसभा चुनाव में बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। डाक से पुलिसकर्मियों के पास बैलेट पेपर पहुंचेगा। पुलिसकर्मियों ने इसके लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। वोटर आईडी कार्ड के बिना वोट नहीं डाल पाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के लिए भी वोट डालने की व्यवस्था की गई है। जिले में 1434 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिसकर्मी अपने अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को वोट दे सकेंगे। मतदान के लिए पुलिसकर्मी के पास बैलेट पेपर पहुंचेंगे। पुलिस ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। आवेदन फार्म के साथ वोटर आईडी कार्ड की छाया प्रति लगाई जाएगी। बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट नहीं डाल पाएंगे। पुलिसकर्मियों का जो भी लोकसभा क्षेत्र पड़ता है, वहां पर आवेदन फार्म भेजे जाएंगे। वहीं से डाक द्वारा पुलिसकर्मियों के पते पर बैलेट पेपर पहुंचेंगे। पुलिसकर्मी वोटर अपने नियंत्री अधिकारी के माध्यम से अपना मतपत्र डाक से संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी को भेजेंगे। मतगणना के दिन सुबह आठ बजे तक जो भी मतपत्र प्राप्त होंगे उनकी गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि वोट डालने का अधिकार सभी को है। पुलिसकर्मियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव पर टिकी पुलिसकर्मियों की नजर
बागपत। जिले में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर लोकसभा चुनाव पर टिकी हुई है। पुलिसकर्मी अपने गांव व शहर में मोबाइल पर परिजनों से चुनाव की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed