{"_id":"5c632608bdec224dab6005a7","slug":"21550001672-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापसी-भूमि पर फिल्माया गाना, दिल थाम कर खड़े रह प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापसी-भूमि पर फिल्माया गाना, दिल थाम कर खड़े रह प्रशंसक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के जीवन संघर्ष पर बन रही फिल्म %सांड़ की आंख’ के गाने का दूसरे दिन भी फिल्मांकन किया गया। शूटिंग में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू शामिल हुई। गांव में मंगलवार को करीब 12 घंटे शूटिंग चली।
मंगलवार को मेरठ रोड स्थित बारू सिंह के मकान पर बने फिल्म के सेट पर सुबह करीब नौ बजे फिल्म की शूटिंग आरंभ हुई। निर्देशक तुषार हीरानंदानी की देखरेख में फिल्म के गाने की दूसरे दिन शूटिंग हुई। दोपहर से पहले अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पर विभिन्न दृश्य फिल्माए गए, जबकि दोपहर बाद अभिनेत्री तापसी पन्नू पर अलग-अलग दृश्य फिल्माए गए। दोनों अभिनेत्रियों पर घरेलू कार्यों के अलावा गाय और बैल के साथ दृश्य फिल्माए गए। शूटर दादियों के परिवार के बचपन के सीन फिल्माए गए। शूटिंग देर रात करीब नौ बजे तक चलती रही।
शूटिंग देखने सैकड़ों लोग पहुंचे
बिनौली। जौहड़ी में चल रही शूटिंग को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। इस कारण पुलिस को बड़ौत-मेरठ रोड पर व्यवस्था बनाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। जिस जगह फिल्म का सेट बनाया गया है, वह मेरठ रोड पर ही है।
विज्ञापन
फिल्म का हिस्सा बनने को पहुंचे कलाकार
बिनौली। फिल्म का हिस्सा बनने के लिए स्थानीय कलाकार पहुंच गए। इसके अलावा कई दृश्यों में गांव के बच्चे और महिलाओं को भी लिया गया है।
शूटर दादियों के घरों में जमावड़ा
बिनौली। शूटिंग के दौरान दिनभर शूटर दादी प्रकाशी तोमर के आवास पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की यहां दिनभर आवाजाही रही। इसके अलावा मीडिया, पुलिस और ग्रामीण भी दिनभर यहां जमे रहे। शूटर दादियों से मिलने के लिए लोग पहुंचे।