{"_id":"5c58962abdec2273875d5312","slug":"21549309482-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर को देख न घबराएं छात्र, प्रश्न को पढ़े अच्छी तरह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर को देख न घबराएं छात्र, प्रश्न को पढ़े अच्छी तरह
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्दनेजर समय प्रबंधन को लेकर चल रही कार्यशाला में सोमवार को छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए टिप्स दिए। साथ ही पेपर को देखकर न घबराने की अपील की।
इस कार्यशाला में कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने आने वाले कुछ दिनों में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली है, इससे मेें छात्र-छात्राओं पर मानसिक दबाव बढ़ जाता है, इसका एक मुख्य कारण अभिभावकों द्वारा बच्चों पर अच्छे अंक प्राप्त करने का दवाब बनाना भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे ऐसा न करें। उन्होंने कहा कि पेपर को देख बिल्कुल भी न घबराएं। साथ ही पेपर को एक बार अच्छी तरह पढ़े और जो प्रश्न आपको आता है, सबसे पहले उसे करें। कहा कि कई बार जल्दबाजी में की गई तैयारी के कारण विद्यार्थी परीक्षा मेें गलत उत्तर लिख देते हैं। इससे उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाता है। कहा कि जल्दबाजी में अच्छे अंक गंवा देते है। संचालन मैनेजर विक्रम तोमर व प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने किया।
20 किलोमीटर दूर परीक्षा केन्द्र बनाने पर नाराजगी जताई
बड़ौत। शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने नाराजगी जताते हुए बताया कि वीर स्मारक इंटर कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केन्द्र बड़ौत से 20 किमी दूर धनौरा इंटरमीडिएट कॉलेज में बनाया गया है, जबकि बोर्ड नियमों के तहत पांच किलोमीटर से दूर परीक्षा केन्द्र नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
बांटने लगे प्रवेश पत्र
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा को देखकर कई कॉलेजों ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र बांटने शुरू कर दिए हैं, ताकि प्रवेश पत्र लेकर छात्र परीक्षा में बिना किसी परेशानी के साथ बैठ सके।