फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने धरना दिया

विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने धरना दिया

Sat, 29 Dec 2018 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने धरना दिया
विद्युत निगम के खिलाफ किसानों ने धरना दिया
विज्ञापन

दोघट। मांगरौली गांव के जंगल में किसानों के खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर किसानों ने रामरतन त्यागी के खेत में धरना दिया। किसानों ने चार दिन का अल्टीमेटम देकर धरना समाप्त कर किया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के जंगल में कांहड बिजलीघर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरती है। लाइन जर्जर हाल में है और तार भी ढीले होकर नीचे लटक रहे हैं। तारों में जगह-जगह जोड़ लगे हुए है। छह माह से तार इतने ढीले हो चुके हैं कि खेतों की जुताई बुआई करने के लिए कोई खेत में ट्रैक्टर ले जाने को भी तैयार नहीं होता है। इसी कारण खेतों में गेहूं की बुआई भी नहीं कर पा रहे है। कई किसानों के खेत खाली पड़े हुए है। विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो किसानों के कई परिवार भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। देर शाम किसानों को गणमान्य लोगों ने समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर रामरतन त्यागी, नरेंद्र त्यागी, हरिमोहन, सुभाष शर्मा, दुष्यंत, शकूर राणा, मोहित, लाला, पूर्व प्रधान रामेश्वर त्यागी, विनोद तोमर, कासिम, अकरम, कन्नू त्यागी, खुरशैद आदि उपस्थित रहे। इस संबंध में कांहड बिजलीघर के जेई प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लाइन का स्टीमेंट भेजा जा चुका है। शीघ्र ही विद्युत लाइन को बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed