{"_id":"5bd4bfdbbdec2269724a7848","slug":"21540669403-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवती जागरण में बही भक्ति रस की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवती जागरण में बही भक्ति रस की बयार
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में शुक्रवार की रात में भगवती जागरण का आयोजन हुआ, इसमें प्रसिद्ध कलाकारों ने मां भगवती की स्तुति से ओतप्रोत भजनों की संगीतमय प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सरोबार किया।
आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर, ब्लाक प्रमुख बागपत सुभाष गुर्जर, अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव ने अखंड ज्योति जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि सुधीर तोमर रंछाड और डॉ. अनिल आर्य ने मां भगवती को चुनरी भेंट की। शिव सत्यम आर्ट ग्रुप के संगीत पर प्रसिद्ध रेडियो सिंगर प्रमोद अजमेरिया, सोनिया निर्वाल, गोलू गोल्डन, हनी दीवाना, मोनू लहरी आदि कलाकारों ने मां भगवती की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत कर मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को रात भर भक्ति रस से सराबोर किए रखा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के जयकारों के साथ जमकर नृत्य किया। इसमें रालोद जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, राजू तोमर सिरसली, आदित्य सोलंकी, अजय सोलंकी, पप्पी धामा, धनपाल बैसला, वीरेंद्र जैन, मनोज जैन, विशाल जैन, मोहित, अंशुल, डॉ. दीपक शर्मा, देवेंद्र जैन, सनी, लोकेश आदि रहे। दूसरी तरफ बिनौली में भी कृष्ण मंडल सनातन धर्म कमेटी के तत्वाधान में शिव मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन हुआ।