{"_id":"5bccd137bdec22699072bc9a","slug":"21540149559-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकाना में बंद कराया भटठा फिर हुआ चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिकाना में बंद कराया भटठा फिर हुआ चालू
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ढिकाना गांव के देव ब्रिक फील्ड को बंद कराने के बाद भी रविवार को पुन: काम शुरू करने की सूचना पर एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को भेजकर पथाई गई ईंटों को नष्ट कराया और दमकल विभाग की मदद से भट्ठे को बंद किया।
एसडीएम आशीष कुमार ने शनिवार को देव ब्रिक फील्ड पर पहुंचकर उसे बंद कराया और उसे चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी रविवार को उसने फिर भट्ठा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर उन्होंने नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र, राजस्व निरीक्षक लोकेश, लेखपाल शैलेश व अन्य कर्मचारियों को भट्ठे पर भेजा तो वहां पर भट्ठा चालू मिला। उन्होंने गाड़ी चलाकर पथाई की गयी ईंटों को नष्ट किया और दमकल विभाग की टीम का टैंकर मंगाकर चालू की गई भट्ठों को पानी डालकर बंद कराया और चेतावनी दी कि यदि स्वीकृत के बिना भट्ठा चालू कराया तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नायब तहसीलदार को पुलिस देने पर इंकार किया
बड़ौत। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर जब वे कोतवाली पर भट्ठा बंद कराने के लिए पुलिस बल मांगने गए तो उन्हें यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उन्हें एसडीएम की लिखित स्वीकृत चाहिए, तभी पुलिस भेजेंगे। काफी कहने के बाद भी पुलिस उपलब्ध नहीं कराई।