{"_id":"5bc2471ebdec2269517699cb","slug":"21539458846-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हितों की रक्षा करेगा सेक्युलर मोर्चा: मरगूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हितों की रक्षा करेगा सेक्युलर मोर्चा: मरगूब
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के पदाधिकारियों ने मोर्चे को मजबूत बनाने के लिये जनपद में मीटिंग का दौर शुरू कर दिया है। शनिवार को फजलपुर सुंदरनगर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में मोर्चे की बैठक में मेरठ मंडल प्रभारी डॉ. मरगूब त्यागी ने कहा कि मोर्चा सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलेगा। साथ ही किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा व उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाएगा।
डॉ. त्यागी ने कहा केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछारें व रबर की गोलियां चलवाकर किसान विरोधी होने का परिचय भी दिया। बढ़ती महंगाई, आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से देशवासी परेशान हो गए है। केंद्र व प्रदेश सरकार सीधा लाभ पूंजीपतियों को दे रही है और उनके इशारों पर ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान गन्ना भुगतान न होने से कर्ज में डूबा पड़ा है लेकिन देश के मुखिया को इनकी जरा भी फिक्र नहीं है।
बैठक में जिलाध्यक्ष इस्लाम प्रधान दरकावदा ने ग्रामीणों से समाजवादी मोर्चे से जुड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में उन्होंने संजय प्रधान फजलपुर को जिला महासचिव, जमील कस्सार दरकावदा को छपरौली विधान सभा अध्यक्ष व सुधीर कुमार तितरोदा को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने मेरठ मंडल प्रभारी डॉ. मरगूब त्यागी का स्वागत किया। इसकी अध्यक्षता शमशेर खां ने की। संचालन शहीद प्रधान ने किया। इसमें राजेंद्र सिंह, याकूब, जयभगवान, सुभाष, नीरज, रामस्वरुप, प्रद्युमन, अश्वनी, विनोद कुमार, मुकेश, हनुमान सिंह, सलीम खान आदि रहे।