{"_id":"5b942674867a557ec61ed5a0","slug":"21536435828-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा दौड़ में विजय और तनु रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा दौड़ में विजय और तनु रहे अव्वल
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्राटा दौड़ में विजय और तनु रहे अव्वल
बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को खिलाड़ियों नेे जीत हासिल करने के लिए पसीना बहाया। डायरेक्टर ने विजेताओं को किया।
तीसरे दिन की स्पर्धाओं का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डायरेक्टर ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियाें को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बीना आर्य ने बताया कि तीसरे दिन हुए कबड्डी के मुकाबले में कक्षा ग्यारह व बारह के बीच हुआ। इसमें कक्षा ग्यारह की टीम ने मुकाबला जीता। सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानव प्रथम, आदित्य द्वितीय, संयम तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में दीपक प्रथम, संजय द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में विजय ने प्रथम, यश ने द्वितीय और अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में तनु प्रथम, साक्षी द्वितीय, तानिया तृतीय, जूनियर वर्ग में पायल प्रथम, शिवानी द्वितीय, आयुषी तृतीय रही। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में तनु प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, निक्की तृतीय रही। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया।