फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कई जगहों पर विद्युत टीम से नोकझोंक, चार लाख वसूले

कई जगहों पर विद्युत टीम से नोकझोंक, चार लाख वसूले

Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कई जगहों पर विद्युत टीम से नोकझोंक, चार लाख वसूले
कई जगहों पर विद्युत टीम से नोकझोंक, चार लाख वसूले
विज्ञापन

बड़ौत। विद्युत निगम की टीम की ओर से नगर में चलाया जा रहा चेकिंग अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कई जगहों पर टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। लेकिन अभियान जारी रहा। शाम तक टीम ने करीब चार लाख रुपये के राजस्व की वसूली की और दर्जनों बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे।

एसई रामबीर सिंह और अधिशासी अभियंता यादवेंद्र के निर्देश पर तीसरे दिन शुक्रवार को जेई टाऊन रवि प्रताप के नेतृत्व में गठित टीमों ने चेकिंग की। अभियान की सूचना पर उपभोक्ताओं मेें हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने बिनौली रोड, महावीर रोड, बिजरौल रोड, बावली रोड, दिल्ली बस स्टैण्ड, छपरौली चुंगी आदि जगहों पर अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर कुछ दबंग उपभोक्ताओं ने टीम का विरोध भी किया, लेकिन सख्ती के चलते अभियान जारी रहा। जेई रवि प्रताप ने बताया कि चेंकिग के दौरान 50 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। जबकि चार लाख की राजस्व वसूली की। 30 त्रुटिपूर्ण विद्युत बिल ठीक किएं गए। टीम में एसडीओ चैन सिंह, एसडीओ सुधाकर, जेई विकास, पवन, आलोक, नरेन्द्र, गुलशन, राकेश, अश्वनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed