फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला कारागार में लगेंगी 15 एलईडी और 35 सीलिंग फैन

जिला कारागार में लगेंगी 15 एलईडी और 35 सीलिंग फैन

Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में लगेंगी 15 एलईडी और 35 सीलिंग फैन
बागपत। जिला जेल में अब बंदियों को गर्मी से मुक्ति दिलाने और मनोरंजन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेल में 35 सीलिंग फैन के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द बैरकों में पंखे लगने की कार्रवाई होगी। वहीं मनोरंजन का भी साधन होगा। शासन की ओर से 15 एलईडी टीवी लगवाएं जाएंगे। जिसकी बजट स्वीकृत हो गई है। संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं महानिरीक्षक को कार्रवाई निर्देशित किया।
विज्ञापन

प्रदेश की 54 जेलों में 3889 सीलिंग फैन लगेंगे। जिसके लिए 79.33 लाख स्वीकृत किए गए हैं। जिला जेल में 15 एलईडी टीवी लगवाएं जाएंगे। इसके लिए भी बजट स्वीकृत हो गया है। प्रदेश के सभी कारागारों में एलईडी टीवी लगेंगे। 900 एलईडी टीवी 64 जिले में लगेंगे। इसके लिए 3.37 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए है। संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं महानिरीक्षक को निर्देशित किया जैम पोर्टल के माध्यम से सामान खरीदा जाएगा। सामान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जो धनराशि शेष रहेगी उसका राजकोष में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंखे एलईडी टीवी
मेरठ 100 25
सहारनपुर 100 13
गाजियाबाद 150 25
मुजफ्फरनगर 62 05
बागपत 35 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed