{"_id":"5b5cc7434f1c1b6e118b61e0","slug":"21532806979-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में रैनी डे, पढने नहीं पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में रैनी डे, पढने नहीं पहुंचे बच्चे
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। स्कूलों में भी रेनी डे का असर साफ नजर आया। बच्चों की संख्या बेहद कम रही। सरकारी स्कूलों में भी बच्चे नहीं पहुंचे, यही नहीं कई जगह स्कूलों में जलभराव के कारण ताले लटके रहे। दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव सहित विभिन्न स्कूलों में जलभराव हो गया। मशक्कतों के बाद पानी निकाला गया। असारा के प्राथमिक विद्यालय में बरसात का पानी भर गया, जिससे परेशानी उठानी पड़ी।
जिले में शनिवार सुबह 11 बजे तक हुई बरसात से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो गई है। दर्जनों स्कूल ऐसे हैं, जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकारी स्कूलों का हाल भी अलग नहीं है। शनिवार को कई सरकारी स्कूलों पर ताले लटके रहे जबकि जो स्कूल खुले थे, उनमें पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। दोघट क्षेत्र के निरपुड़ा गांव स्थित शहीद नायक महावीर सिंह प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में जलभराव के बाद शिक्षकों ने मशक्कत से पानी बाहर निकलवाया। कई स्कूल ऐसे हैं, जहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। सोमवार को मौसम साफ हुआ तो स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सामान्य बढ़ने का अनुमान है।