{"_id":"5b5cc73d4f1c1b07788b68fa","slug":"21532806973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बनीं बरसात, घरों से निकला मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बनीं बरसात, घरों से निकला मुश्किल
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चार दिन तक चली बरसात के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। घरों और गलियों में जलभराव से देहात क्षेत्र में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गांव के पानी की जलनिकासी नहीं होने के कारण समस्या खड़ी हो गई है। कई गांव ऐसे भी हैं, जहां पर तालाबों पर कब्जे बड़ी वजह हैं। कृषि विभाग की मानें तो पिछले एक सप्ताह में 250 मिमी बरसात हुई है।
शनिवार सुबह 11 बजे तक रूक-रूककर बरसात होती रही। लगातार बरसात होने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त। 25 से अधिक गांव ऐसे भी हैं, जिनमें जलभराव का संकट ज्यादा है। इन गांवों की जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पानी पहले गलियों और फिर लोगों के घरों में भर गया है। घरों से पानी निकलवाने के लिए पंपिंग सेट तक मंगवाए गए हैं। खेड़की, सरूरपुर, असारा, फतेहपुर सहित 25 गांव ऐसे हैं, जहां पर जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। लोग जरूरी कामों के लिए भी घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
साझे चूल्हों पर बन रही रोटियां
बागपत। जिले में बरसात के कारण छतों से पानी टपकने लगा है। कई गांव ऐसे भी हैं, जहां पर साझे चूल्हों पर रोटियां बनानी पड़ी। बोपुरा गांव में जलभराव और छत से पानी टपकने के चलते खाना बनाने तक के लिए पड़ोसियों की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
बारिश होने से बच्चे घर में कैद
बागपत। बच्चे घरों में कैद होकर रह गए हैं। बारिश होने के कारण खेल के मैदानों पर भी पानी भरा है। बारिश होने के कारण बच्चे स्कूलों में भी नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने के कारण बच्चों के आउटडोर गेम छूट गए हैं। बिजली नहीं आने के कारण बच्चे टीवी भी नहीं देख पा रहे हैं।