{"_id":"5b4264704f1c1b77468b560d","slug":"21531077744-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमुटाव खत्म कर एकजुट रहे कार्यकर्ता : सत्यवीर गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमुटाव खत्म कर एकजुट रहे कार्यकर्ता : सत्यवीर गुर्जर
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर गुर्जर ने तीनों विधानसभा के संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के शासनकाल में हुए कार्यों को बताएं। सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें और मनमुटाव को समाप्त करें। आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संगठन के सांसदों को जिताकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रधानमंत्री बनाना है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और संचालन सत्येंद्र मौर्य ने किया। जोन इंचार्ज बाबू चमनलाल, विनोद जाटव, विक्रम भाटी, महावीर प्रधान, राजेंद्र तेजान, राजपाल, अनिल टांक, हाजी फिरोज, ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. महेंद्र सिंह कश्यप, अंकित, मांगेराम जाटव, श्याम सुंदर हरित, संदीप प्रजापति, सूरजमल दरोगा, जयकुमार, केवल सिंह, महेश प्रधान, जयवीर धामा, मोहित, आबिद, जहान सिंह, शैलेंद्र, इरशाद अल्वी मौजूद रहे।
विज्ञापन