{"_id":"5b2ea1ad4f1c1bf86e8b9848","slug":"21529782701-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने रोका अधिकारी-कर्मचारी का एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने रोका अधिकारी-कर्मचारी का एक दिन का वेतन
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग के अधिकारी और उनके सहायक समय पर दफ्तर में नहीं पहुंचते है। सीडीओ ने डिजिटल सिग्नेचर की रिपोर्ट के संबंध में बुलवाया, लेकिन अफसर नहीं मिले। दो अन्य कर्मचारी भी गायब थे। ऑफिस में देरी से आने पर शनिवार का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि शनिवार को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से डिजिटल सिग्नेचर की रिपोर्ट के संबंध में जानकारी लेनी चाही, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उसके बाद कर्मचारियों को दफ्तर भेजा गया, वहां पर न तो अधिकारी थे और न ही उनका सहायक संख्या अधिकारी दफ्तर में मिले। जिसको देखते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेंद्र प्रसाद और उनके सहायक मुनेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक के देरी से दफ्तर में पहुंचने पर शनिवार का वेतन पर रोक लगा दी है। सीडीओ ने बताया कि उपरोक्त अधिकारी-कर्मचारी अक्सर देरी से ही दफ्तर में पहुंचते हैं। पूर्व में निरीक्षण किया थी, जिसमें भी ये सभी अनुपस्थित मिले थे। सभी को कठोर चेतावनी दी गई है, समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे तो विभागीय कार्रवाई होगी और शासन को भी इससे अवगत कराया जाएगा।