{"_id":"5b2ea1a64f1c1bf16e8b9789","slug":"21529782694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौलानगर में नहीं हो सका राशन डीलर का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौलानगर में नहीं हो सका राशन डीलर का चयन
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। फौलादनगर में राशन की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया। दो महिलाओं ने दुकान के लिए नामांकन किया। एक पक्ष के लोगों ने फर्जी आधार कार्ड का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। बैठक में दोनों पक्षों के बीच नोंकझोंक हुई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर हंगामा करने वालों को शांत किया। हंगामे के कारण राशन की दुकान का आवंटन नहीं हो सका।
फौलानगर गांव में शनिवार को राशन डीलर के चयन के लिए ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। नायाब तहसीलदार नसीम अहमद की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। रबिया पत्नी कल्लू व जैतून पत्नी रहीसुद्दीन ने दुकान के लिए नामांकन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान महिलाओं की अंगूठा और हस्ताक्षर कर उनकी मौजूदगी दर्ज कराई, इसमें रबिया को महिलाओं ने 302 वोट दिए, जबकि जैतून को 244 वोट मिले। वहीं जब पुरुषों की बारी आई तो जैतून पक्ष के लोगों ने आधार कार्ड फर्जी बता कर वोटिंग का विरोध किया, जिसे लेकर घंटों तक हंगामा होता रहा। इस दौरान नायाब तहसीलदार नसीम अहमद ने ग्रामीणों का हंगामा देखते हुए आगे की कार्रवाई को यहीं रोक दिया। रबिया पक्ष के लोगों का कहना था कि हर बार यही कोशिश की जाती रही है जबकि जीत हमारी दर्ज हो चुकी थी।
इस संबंध में नायब तहसीलदार नसीम अहमद का कहना है कि फौलादनगर गांव में खुली बैठक के माध्यम से राशन की दुकान का आवंटन होना था, दोनों पक्षों की सहमति नही बन पाई। फिलहाल कार्रवाई को स्थगित कर दिया है। एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस मौके पर वीडीओ सतपाल सिंह, ग्राम सचिव दिनेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, अमित वर्मा, लेखपाल प्रमोद कुमार, सत्यवीर एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।