{"_id":"5afdd84c4f1c1bd8408b637d","slug":"21526585420-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वेक्षण शुरू, आधार कार्ड और घोषणापत्र जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वेक्षण शुरू, आधार कार्ड और घोषणापत्र जरूरी
Updated Fri, 18 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गन्ने का रकबा जानने के लिए गन्ना विभाग ने गन्ना सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। डीसीओ सुशील कुमार ने बताया कि टीमों का गठन किया। किसान को सर्वेक्षण के दौरान आधार कार्ड और घोषणापत्र देना होगा। दोनों की फोटोकॉपी पर हस्ताक्षर करने होंगे। रकबे की सही स्थिति जानने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
डीसीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार से गन्ना सर्वेक्षण अभियान शुरू कर दिया है। गन्ना उत्पादन का सही आंकलन करने का प्रयास किया जा रहा है। किसान सर्वेक्षण के समय खुद खेत पर मौजूद रहें, घोषणापत्र भरकर उसके अनुसार गन्ना खेत का सर्वेक्षण करा लें। किसानों को घोषणा पत्र के अलावा खतौनी एवं आधार कार्ड की छाया प्रति भी उपलब्ध करानी होगी। जो किसान सही आंकड़े उपलब्ध नहीं करा पाएंगे उनका सट्टा नए पेराई सत्र मेें बंद कर दिया जाएगा। सर्वेक्षण की स्लिप भी किसानों को अनिवार्य रूप से हासिल करनी होगी।