फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बढ़ते जा रहे डायरिया के मरीज

बढ़ते जा रहे डायरिया के मरीज

Wed, 09 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बढ़ते जा रहे डायरिया के मरीज
बागपत। बढ़ती गर्मी लोगों को डायरिया का मरीज बना रही है। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की भरमार है। डॉक्टर लोगों को दूषित खाना और पानी पीने से बचने की सलाह दें रहे है। जिला अस्पताल में डायरिया के 12 से अधिक मरीज भर्ती किए हैं। सीएचसी और पीएचसी का भी यह ही हाल है।
विज्ञापन

तापमान में वृद्धि होना लोगों के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। बुखार से लेकर डायरिया से लोग पीड़ित हो रहे है। डायरिया के साथ-साथ बुखार के मरीजों की संख्या काफी है। डॉक्टर सभी को दूषित खाने और पानी के सेवन से बचने की सलाह दें रहे है। जिला अस्पताल में करीब 12 मरीज डायरिया के भर्ती है। सुबह से दोपहर तक चिकित्सकों ने डायरिया के 50-60 मरीजों का उपचार किया है। यह ही हाल सीएचसी का है। बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15-20 रोगी का उपचार किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भुजवीर सिंह ने कहा कि गर्मी के कारण डायरिया के मरीज बढ़े है। पीड़ितों को ओआरएस का घोल निरंतर दिया जा रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण गोस्वामी ने कहा कि दूषित पानी पीने से और दूषित खाना खाने से डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखना चाहिए। ताजा खाना खाएं। पानी को उबाल का पीए तभी इस रोग से छुटकारा मिल सकता है। जहां तक हो से मच्छरोें से भी बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed