फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सूजरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बच्चे झाड़ू लगाते मिले

सूजरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बच्चे झाड़ू लगाते मिले

Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सूजरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बच्चे झाड़ू लगाते मिले
बागपत। बीएसए ने दस परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिलने पर दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित और स्कूलों में अव्यवस्था मिलने पर कई सहायक अध्यापकों का वेतन रोका और वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बीएसए को सूजरा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में बच्चे झाडू़ लगाते मिले।
विज्ञापन

शनिवार को स्कूल खुलने के समय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने नौरोजपुर गुर्जर के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में शुरूआत की तो वहीं पर गड़बड़ी मिली। हेडमास्टर सुमनलता अनुपस्थित मिली। इनके निलंबन के आदेश दिए हैं। अन्य अध्यापकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। चार-पांच बच्चे ही उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार को निलंबित किया, वहीं सहायक बलवान का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अध्यापिका देरी से पहुंची, इनको कठोर चेतावनी दी। इस दौरान स्कूल मे छह-सात बच्चे उपस्थित मिले। सूजरा गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पहुंचे तो वहां स्कूल में बच्चे झाडू़ लगाते मिले। प्रधानाध्यापक को कठोर चेतावनी देकर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में सभी शिक्षक मिले, यहां भी नामांकन के लिए निर्देशित किया। क्यामपुर गांव स्थित रानी झांसी बालिका जूनियर हाईस्कूल में 54 में से 18 छात्र मिले। मिड-डे मील की जांच के लिए बीईओ को निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की दीवार टूटी मिली। 22 छात्रों में से दस उपस्थिति मिले। नामांकन कम मिलने पर नाराजगी जाहिर जताई। आंगनबाड़ी केंद्र में दो कार्यकर्ता अनुपस्थित रही, इनके अफसरों को कार्रवाई के लिए लिखा।
विज्ञापन

बीएसए को प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में प्रधानाध्यापक सुशील कुमार तंबाकू खाते और मोबाइल पर बातें करते मिले। उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। ढोढरा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में प्रधानाध्यापक इंचार्ज मनोज और सहायक अध्यापक राकेश कुमार एक साथ बैठे मिले। इनको प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार बैठे बातें कर रहे थे। शिक्षक डायरी नहीं बनी, गंदगी फैली थी ओर दीवार टूटी थी। इसे देखकर वेतन स्थगित कर एनपीआरसी के पद से हटाने के निर्देश दिए। दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय दोझा में कई लापरवाही मिली। इसे देखकर शिक्षकों की स्थायी रूप से वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed