{"_id":"5abfde134f1c1bd5618b4cc8","slug":"21522523667-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फजलपुर के ग्रामीणों ने एसओ बिनौली को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फजलपुर के ग्रामीणों ने एसओ बिनौली को किया सम्मानित
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बिनौली क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण और मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर परिसर में विशाल मेले को शांति पूर्वक कराने पर शनिवार को फजलपुर सुंदर नगर गांव के ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बिनौली अनुराग शर्मा को सम्मानित किया।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब से अनुराग शर्मा ने बिनौली थाने का कार्यभार संभाला है तब से क्षेत्र से आपराधिक घटनाएं समाप्त हो गई हैं। दीपक दायमपुर के एनकाउंटर के बाद से क्षेत्र से बदमाश भूमिगत हो गए हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष चरण सिंह शर्मा ने कहा कि इस वर्ष का मेला शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ है, इसके लिये थाना प्रभारी बधाई के पात्र हैं। मेला कमेटी सदस्यों व ग्राम प्रधान के पति बॉबी पंडित ने उन्हें पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने के सर्वश्रेष्ठ सिपाही पंकज गौड़ और मेले को शांति पूर्वक कराने में सहयोग करने वाले एसआई नहार सिंह, कांस्टेबिल मनोहर लाल, वीरेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबिल सोनम सैनी, दीप कौर को भी शॉल उढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन मास्टर हरिमोहन शर्मा ने किया। इसमें ग्राम प्रधान पूजा पंडित, मास्टर सुरेश अरोरा, महिपाल सिंह, राकेश कुमार, महेश चंद शर्मा, भूपेंद्र अरोरा, संजू शर्मा आदि उपस्थित रहे।