{"_id":"5aaebd774f1c1ba8768b6242","slug":"21521401207-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी सदस्यों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी सदस्यों का किया स्वागत
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला कांग्रेस कमेटी ने पीसीसी सदस्य का ब्लॉक अध्यक्ष वकील अहमद के कार्यालय पर स्वागत किया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि बागपत ब्लॉक से अनिल देव त्यागी, बिनौली ब्लॉक से कृष्णहरि, खेकड़ा से चंदगीराम शर्मा, छपरौली से देवेंद्र चौहान, पिलाना से नईमा खान और बड़ौत शहर से उर्मिला सिंह को पीसीसी सदस्य चुना गया। इसके अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. युनुस चौधरी को भी नामित सदस्य बनाया । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वकील अहमद, बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मास्टर अमर सिंह, बागपत नगराध्यक्ष दीपक शर्मा, शक्ति सिंह और सरफराज मौजूद रहे।
दहशत के चलते गाव बली से जाने को मजबूर है परिवार
बागपत। बली गांव निवासी संजय पुत्र संतराम परिवार के साथ गांव से करने को मजबूर हो गया है। लगातार उसे धमकी दी जा रही है। एक जिला पंचायत सदस्य का आरोपियों को सानिध्य प्राप्त है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। बच्चे सहित उसे झूठे मुकदमों में फंसवाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।