{"_id":"5aa430634f1c1bbd758b4d7f","slug":"21520709731-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश एंव समाज की उन्नति में सहयोग दें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश एंव समाज की उन्नति में सहयोग दें युवा
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आर्य महाविद्यालय, किरठल गांव के चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आर्यजनों ने युवाओं से देश और समाज की उन्नति मेें सहयोग करने की अपील की।
दूसरे दिन वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, प्रबंधक राजबीर सिंह आर्य, अध्यक्ष विजय सिंह राठी, प्रधानाचार्य ब्रह्मदत्त, कोषाध्यक्ष सुक्रम पाल सिंह और समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में क्षेत्र में युवा नशाखोरी और शराब पीने का आदी हो चुका है। इस कारण वह जुआ खेलने का आदी बन चुका है। उसे न तो अपने सम्मान की चिंता है और न ही परिजनों की। वक्ताओं ने युवाओं से देश व समाज की उन्नति में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विधायक सहेंद्र सिंह रमाला को शॉल भेंटकर सम्मानित किया । इस दौरान ब्रह्मचारियों ने व्यायाम प्रदर्शन, आसन का प्रदर्शन किया । समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान ने बताया रविवार को वार्षिकोत्सव का धूमधाम से समापन होगा। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे।