{"_id":"5a85df0d4f1c1bf07b8b7833","slug":"21518722829-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास
बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक कॉलेज और दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों की ओर से विभिन्न स्थानों पर चल रहे शिविरों में स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा श्रमदान करने के साथ ही निबंध सहित अन्य माध्यमों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के शिविर में स्वयंसेवकों ने नित्य क्रिया करने के बाद कैलाश कुमार की देखरेख में योगासन किया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया । इसमें उज्ज्वल पांडेय, विकास कुमार एवं लवकुश सिंह ने बेहतर निबंध लिखे। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर कार्यक्रम किया । उसे विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. वीरपाल ने स्वयंसेवकों को नव राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की नींव को मजबूत करने की शक्ति रखते है। विजयपाल सिंह, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. जीपी सिंह एवं अरविंद त्यागी ने भी स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के लिए अपने योगदान देने को कहा। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने किया। इसमें अजीत, अभिषेक, मनोहर, रिंकू आदि का सहयोग रहा।
जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो तृतीय इकाई के विशेष शिविर का आरंभ सरस्वती वंदना, लक्ष्य गीत, राष्ट्र गान से किया। स्वयं सेवकों ने रैली निकाली। रैली को कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने रवाना किया। रैली महावीर मार्ग, मुख्य बाजार, बड़का रोड होते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पहुंची। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हीरा लाल ने किया। डायट प्रांगण में पहुंचकर स्वयं सेवकों को जय हिंद, भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, सुभाषचंद्र बोस ग्रुपों में विभाजित किया । सभी ग्रुपों के मध्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चंद्र शेखर आजाद ग्रुप प्रथम, भीम राव अंबेडकर द्वितीय व सुभाषचंद्र बोस तृतीय रहा।
विज्ञापन
उधर, दिगंबर जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वितीय के शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका जैन ने छात्राओं को प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया और पौधरोपण किया। उन्होंने शीशम, नीम, बरगद आदि छायादार पौधे लगाए। द्वितीय सत्र में छात्राओं ने मलिन बस्ती में जाकर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने बीमारियों के उपचार में टोने और टोटका का सहारा न लेने की अपील की।
पोस्टर प्रतियोगिता में फरहीन प्रथम
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो शिविर की द्वितीय इकाई का शिविर कालेज परिसर में लगाया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने की। इसमें निर्मला देवी, लोकेंद्र सिंह, डॉ. अलका रानी ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. साधना तोमर ने किया। छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें प्रथम स्थान फरहीन, द्वितीय स्थान काजल, तृतीय स्थान तनु राणा ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा, द्वितीय स्थान शिवानी तथा तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया।
वहीं जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो की चतुर्थ इकाई का सात दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर स्वयं सेवकों को दयानंद बाल विद्या मंदिर के लिए रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पाल सिंह ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारेे में जानकारी दी। डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अशोक कुमार कौशिक, डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. हरीश कुमार, डॉ. लोकेंद्र कुमार, किशोर कुमार, अमित कुमार आदि रहे।