{"_id":"5a7f48684f1c1bf07b8b6a41","slug":"21518291048-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल के खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में फुटबाल के दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। महाराष्ट्र में हुई प्रतियोगिता में कॉलेज के दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कॉलेज के अध्यापक हरीश चौहान ने बताया कि महाराष्ट्र में यूनाइटेड गेम्स ने खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराई । इसमें जिले की फुटबाल टीम ने भाग लिया। टीम में कॉलेज के छात्र अतुल कुमार और अमरजीत नैन शामिल रहे। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बदौलत टीम ने विजय हासिल की। शनिवार को कॉलेज में दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रबंधक समिति से अरविंद गुप्ता, वैभव मित्तल, प्रिंस सिंघल ने दोनों फुटबाल खिलाड़ियों स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलकूद की सभी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया। इसमें रोहित शर्मा, हरीश चौहान, विजय वर्मा, विक्रांत चौहान, डॉ. कविता मानव, दीपिका कौशिक, शालिनी जैन, बबीता, कमाल सिद्दीकी, मोहित जैन, अन्नू, वरूणा, दर्शिका, रामकिशोर, सौरभ त्यागी, सुमंत कुमार आदि रहे।