{"_id":"5a70d05a4f1c1ba2268b7885","slug":"21517342810-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी राम कॉलोनी के लोगों ने दिल्ली हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी राम कॉलोनी के लोगों ने दिल्ली हाईवे जाम किया
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में छह साल से तालाब की सफाई न होने और गंदा पानी कॉलोनी में घुसने के विरोध में लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर धरना देकर आधे घंटे तक जाम किया, इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाद में पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया।
कांशीराम कॉलोनी के निवासी काफी संख्या में दिल्ली-सहानपुर हाइवे मार्ग पर पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कहा छह साल से तालाब की सफाई नहीं की और न ही तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था की । इसके चलते गंदा पानी कॉलोनी में फैल रहा है। इससे कॉलोनी के ई ब्लॉक के मकानों में दरार आनी शुरू हो गई है, इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे 100 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर एसएसआई हेमेंद्र बालियान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोंक झोंक हुई। बाद में पुलिस ने आश्वासन दिया कि पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। इसमें रश्मि धारीवाल, शिव कुमार, सरला, रूबी, जाकिर, कविता, आशू, राम कुमार, रोहन, संगीता, सीमा, मनोज, किरण, बिंदा आदि रहे।