{"_id":"5a64e99f4f1c1b72268b5af3","slug":"21516562847-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ही सबको को साथ लेकर सबका विकास कर सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ही सबको को साथ लेकर सबका विकास कर सकती
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य साबिर अली ने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों के हितों की कई दशक तक अनदेखी की। भाजपा ही सबको को साथ लेकर सबका विकास कर सकती है।
पूर्व सांसद साबिर अली रविवार को दरकावदा में आयोजित मुस्लिम पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर रखा। कहा कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते देश के मुस्लिम शिक्षा, रोजगार और तरक्की से दूर रहे। देश में दलितों के बाद मुस्लिमों का नंबर आता है, लेकिन आजादी के बाद से आज तक मुस्लिम उसी मुकाम पर खड़ा है। इस देश में पूर्व की सरकारों ने दबे कुचलो व पिछड़ो अल्पसंख्यकों को दबाए रखा, लेकिन भाजपा देश के हर दबे, कुचलो व पिछड़ों के हकों की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा देश पीएम नरेंद्र मोदी जी सबको साथ लेकर सबके विकास के लिए काम कर रही है। इस दौरान इस्लाम प्रधान व उनके पुत्र सद्दाम ने साबिर अली को शाल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन में सद्दाम के नेतृत्व में सैकड़ों से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता सहीद प्रधान व संचालन सूरजभान नेता ने किया। इस दौरान इस्लाम प्रधान दरकावदा, सद्दाम, सुधीर तितरोदा, जरीफ कुरैशी, रामनाथ त्यागी, शानू, भुरु कुरैशी, मास्टर अनीश कुरैशी, यशपाल प्रधान, यूनुस, खलील, नूर हसन आदि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।