{"_id":"5a6242ce4f1c1b514a8b47f1","slug":"21516389070-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के पास वाहनों से अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने के पास वाहनों से अवैध वसूली
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के पास वाहनों से अवैध वसूली
बागपत। अवैध वसूली के विरोध में मैजिक चालक और मालिक खड़े हो गए हैं। उनका आरोप है कि सिंघावली अहीर थाने के पास ही यह अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ कर देते हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बागपत-मेरठ रोड पर चलने वाली मैजिक गाड़ियाें के मालिक और चालक शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि सिंघावली अहीर थाने से चंद कदम की दूरी पर ही तीन लोग वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। प्रति मैजिक गाड़ी पहले 70 रुपये लेते थे, अब बढ़ाकर 100 रुपये कर दिए हैं। इसी तरह प्रति ई-रिक्शा 30 रुपये के बजाए 50 रुपये वसूल रहे हैं। अन्य वाहनों से भी वसूली करते हैं। यदि कोई विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और वाहन में तोड़फोड़ तक की जाती है। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अनवर, जुल्फकार, आसिफ, शादाब, मलखान, अब्दुल वाहिद, मौजूद रहे। उधर, एसपी जयप्रकाश ने उनको मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।