{"_id":"5a4150464f1c1bf4688c3465","slug":"21514229830-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 10 ने जीती विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 10 ने जीती विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच वार्ड 10 ने 39 रन से जीता।
सोमवार को पहला मैच वार्ड आठ और वार्ड दस के बीच हुआ। वार्ड दस ने 26 रन से मैच जीता। दूसरा मैच वार्ड सात ने वार्ड चार को 40 रन से हराया। सेमीफाइनल मैच वार्ड दस और वार्ड 11 के बीच हुआ। इसमें वार्ड दस ने 43 रन से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल वार्ड सात और वार्ड तीन के बीच हुआ। वार्ड तीन नौ विकेट से मैच हार गई। फाइनल मैच वार्ड सात और वार्ड दस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। वार्ड 10 ने 39 रन से मैच जीत लिया। टींकू ने 31 गेंद पर 14 छक्कों की बदौलत 108 रन बनाकर जीत दिलाई। विजेता और उपविजेता टीम को चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने ट्राफी और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान रोहित कुमार उर्फ बंटी सभासद और सांसद प्रतिनिधि, राजीव गोयल, महावीर प्रसाद, नीरज शर्मा, सचिन राजपूत, पुलकित गोयल, मोंटी, महेश गोयल, चौधरी पवन ठेकेदार, दीपक गोयल, यामीन, रोहित, अश्वनी, अरविंद शर्मा मौजूद रहे।