{"_id":"5a2ee0064f1c1b95188b93a7","slug":"21513021446-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी हुई बिजली दरे वापस नहीं तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी हुई बिजली दरे वापस नहीं तो आंदोलन
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। बढ़ी बिजली दरों को लेकर किसानों में रोष बढ़ रहा है। सोमवार को कुरड़ी गांव के प्राथमिक स्कूल में किसानों की पंचायत हुई। सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। आदेश वापस नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी दी।
इस पंचायत में छपरौली के पूर्व विधायक और रालोद नेता वीरपाल राठी ने कहा प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। बिजली की दरें और कृषि उपयोगी वस्तुओं पर दाम बढ़ाकर किसानों के हकों को दफनाने का काम किया है। मलकपुर मिल पर करोड़ों रुपये गन्ने का बकाया है, जिसको भुगतान कराने पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है, लेकिन बिजली के दाम बढ़ाकर अपनी किसानों के प्रति छोटी मानसिकता का परिचय दिया है। बढ़ी दरें तत्काल वापस नहीं ली तो इसके विरोध में बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। पंचायत में निर्णय लिया हर गांव में पंचायत करके इसका विरोध किया जाएगा। जब तक आदेश वापस नहीं होगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। 21 दिसंबर को बड़ौत डाक बंगले पर किसान से पहुंचने की अपील की। इसमें आंदोलन की रणनीति बनेगी। पंचायत की अध्यक्षता ब्रहम सिंह ने की। संचालन उदयवीर ने किया। इसमें रणवीर सिंह, कृष्णपाल, यशपाल, श्याम सिंह, अशोक, पप्पू पहलवान, इकबाल, अतल सिंह, बृजपाल, सतेंद्र आदि रहे।