{"_id":"59a7141e4f1c1b4f738b4777","slug":"21504121886-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव की दी गई जानकारी
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अग्निशमन दफ्तर पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इंटर कॉलेजों के छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी। पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन कार्यालय पर आग से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। एफएसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया आग लगने के दौरान धैर्य रखने की सबसे ज्यादा जरूरत है। हादसे के वक्त घबराए नहीं, आग पर काबू पाने के साधनों को जुटाए। अगर गैस सिलेंडर से आग लगी है तो मिट्टी या रेत डाले। कहीं भीषण अग्निकांड हुआ है तो ज्यादा से ज्यादा पानी का इस्तेमाल करें। दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी तुरंत दें। प्रशिक्षण पूरा करने पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया। एलएफएम ब्रजपाल, फायरमैन अमित कुमार, रविंद्रपाल ने भी बच्चों को जागरूकता वाली जानकारी दी।
विज्ञापन