{"_id":"59973d774f1c1b62228b4603","slug":"21503083895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती कराने को लेकर युवाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती कराने को लेकर युवाओं ने किया हंगामा
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती कराने को लेकर युवाओं ने किया हंगामा
बड़ौत (बागपत)। वर्षों से अधर में लटकी यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती पूरा कराने को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने नगर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और प्रदेश की योगी सरकार से इस भर्ती को जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
शुक्रवार को काफी संख्या में युवा बिनौली, सरूरपुर, टयौढी, मलकपुर, दोघट, बिजरौल, बामनौली, वाजिदपुर, मेरठ, सरधना, शामली, बागपत आदि जगहों के सैकड़ो युवाओं ने विपिन तोमर के नेतृत्व में एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विपिन तोमर ने बताया कि सपा शासन काल मेें वर्ष 2015 में यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती मेरिट बेस पर निकाली गयी थी। भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण पूरा करा लिया गया था। लेकिन मेडिकल परीक्षण के दौरान हाईकोर्ट इलाहाबाद ने वर्ष 2016 में इस भर्ती पर इसलिए रोक लगा दी थी कि कुछ अभ्यर्थियों ने इस भर्ती को टेस्ट के आधार पर कराने की मांग की थी। बताया कि कोर्ट ने इन युवाओं के हित में अपना फैसला सुरक्षित रखा है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने इस भर्ती को पूरा किए बिना 30 हजार कांस्टेबल की नई भर्ती निकाल दी है। यह उनके साथ अन्याय है क्योंकि इस भर्ती में उनकी उम्र निकल चुकी है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों मेें विपिन तोमर, अखिलेश, सागर, सचिन पंवार, पुनीत मलिक, राजशेखर शामिल रहे।