{"_id":"596a67824f1c1b9a648b48da","slug":"21500145538-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमें वापस न लिएं जाने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमें वापस न लिएं जाने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमों की वापसी को लेकर रेवन्यू बार एसोसिएशन के सदस्य आंदोलित हैं। शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसील में जुलूस निकाल कर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।
शनिवार को बार के अध्यक्ष वेद पाल पवंार और महामंत्री आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन कर तहसील मेें जुलूस निकाल कर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा बार के सदस्यों की काफी दिन से चल रही हड़ताल और वकीलों के खिलाफ झूठे मुकदमों के विषय मेें पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने तालाबंदी, क्रमिक अनशन और न्यायालय का बहिष्कार भी किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस करने के लिए शनिवार को अनिश्चित कालीन क्रमिक शुरू किया। पहले दिन क्रमिक अनशन पर तेजवीर खोखर, ईश्वर सिंह, जयवीर राणा, संजीव कुमार, राम कुमार गुप्ता, तेजवीर तोमर, पुष्पेंद्र, अजय राठी, संजीव, सुखपाल शर्मा, सत्यप्रकाश कश्यप बैठे।