फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 at the district headquarters Grjenge Advocate

21 को जिला मुख्यालयों पर गरजेंगे अधिवक्ता 

Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
21 at the district headquarters Grjenge Advocate
बैठक में भाग लेते अधिवक्ता - फोटो : amar ujala
बागपत। वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच के लिए जुटे अधिवक्ताओं ने आंदोलन में तेजी लाने का एलान किया है। तय किया गया कि 21 दिसंबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अधिवक्ता प्रदर्शन करेंगे और न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। शामली में 21 जनवरी को वेस्ट यूपी के अधिवक्ता जुटेंगे। अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्य मोबाइल संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मांग से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


बागपत बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को विभिन्न जिलों के अधिवक्ताओं की सभा हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच समिति अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एकजुटता और संघर्ष से ही सफलता मिलेगी। हाईकोर्ट की बेंच वेस्ट यूपी का हक है इसे लेकर रहेंगे। संयोजक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि आंदोलन को तेज करने का यह सही समय है। मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र कुमार मलिक ने कहा कि आंदोलन से आमजन को भी जोड़ा जाएगा। लोगों को बताया जाएगा कि बेंच का वेस्ट यूपी में बनना क्यों जरूरी है। भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए अधिवक्ताओं ने कमेटी का गठन किया। जिसने 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और 21 जनवरी को शामली में वेस्ट यूपी के अधिवक्ताओं की सभा बुलाने का एलान किया। 
विज्ञापन


जिला बार संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं का आभार जताया। महामंत्री नरेंद्र पंवार, रामपाल नेहरा, नरेंद्र पाल शर्मा, देवेंद्र आर्य, संजय गौड़, बिजेंद्र सिंह तोमर, विनय कुमार, योगेंद्र शर्मा, स्वर्ण सिंह ढाका, ज्येश शर्मा, सतेंद्र खोखर, आजाद धामा, ठाकुर अनूप सिंह, रामकुमार राठी, राशिद, तस्लीम, सुनील चौधरी, डीजीसी सुनील पंवार, अनुज ढाका, गुलबीर चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, वीरसैन पंवार, चंद्रभान सिंह, महक सिंह और बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत में हाईकोर्ट की बेंच क्यों नहीं?
बागपत। अधिवक्ताओं ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच की वकालत की। साथ ही यह भी कहा कि इस बात पर मतभेद नहीं होना चाहिए कि बेंच कहां बनेगी। वकील एकजुट रहें। आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत किसी भी जिले में बेंच बने, इससे प्रत्येक अधिवक्ता और प्रत्येक वादकारी को लाभ होगा। बागपत के अधिवक्ता देवेंद्र आर्य ने कहा कि बागपत में भी बेंच बनाई जा सकती है। सभी अधिवक्ताओं ने कहा कि बेंच वेस्ट यूपी में कहीं भी बने, इसे प्रत्येक अधिवक्ता एकजुटता से स्वीकार करेगा।

राजनीतिक दलों के लोगों ने दिया समर्थन
बागपत। वेस्ट यूपी के अधिवक्ताओं की मीटिंग के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी पहुंचे। रालोद के छपरौली विधायक वीरपाल राठी, सपा जिलाध्यक्ष एवं बागपत के चेयरमैन राजूद्दीन, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह और समाजसेवी सुनील चौहान ने यहां पहुंचकर अपना समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट की बेंच जरूरी है और इस पर वह अपने-अपने स्तर से अधिवक्ताओं के साथ हैं।


अमित शाह से मिलेंगे वेस्ट के अधिवक्ता
बागपत। हाईकोर्ट बेंच के लिए वेस्ट यूपी के अधिवक्ता अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुजफ्फरनगर बार एसोसिएशन के महामंत्री सुरेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इस संबंध में संदेश भेजा है। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही भाजपा अध्यक्ष से मिलकर अपने आंदोलन और मांग से अवगत कराएगा। विधानसभा चुनाव से पहले इस मांग को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed