फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्विटर चौपाल पर रालोद पर हमलावर हुए सत्यपाल सिंह

ट्विटर चौपाल पर रालोद पर हमलावर हुए सत्यपाल सिंह

Thu, 21 Mar 2019 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्विटर चौपाल पर रालोद पर हमलावर हुए सत्यपाल सिंह
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ट्विटर चौपाल के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और जयंत चौधरी को विरासत में सियासत मिली है, जबकि उन्होंने अपनी योग्यता से मुकाम हासिल किया है। यह भी दावा किया कि साल 1990 में बागपत में पुलिस की भर्ती भी उन्होंने ही करवाई थी।
विज्ञापन

बासौली गांव में होली के दिन केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ट्विटर चौपाल के माध्यम से वोटरों से रूबरू हुए। बागपत के लोगों ने उनसे सड़क, हाईवे, रेल मार्ग, बेरोजगारी, गन्ना भुगतान और उद्योगों पर सवाल पूछे। अधिकतर सवाल लोकसभा चुनाव को लेकर पूछे गए। सवाल पूछा गया कि वह गठबंधन को किस तरह देखते हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि यह गठबंधन नहीं है, बल्कि ठग बंधन है। इससे भाजपा के वोटरों पर कोई असर होने वाला नहीं है। भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी। एक सवाल पूछा गया कि वह रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से किस तरह अपना मुकाबला मानते हैं। इस पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह को राजनीति विरासत में मिली है, जबकि उन्होंने योग्यता के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


पूछे गए चटपटे सवाल भी
बागपत। ट्विटर पर एक सवाल पूछा गया कि यह चर्चा है कि सत्यपाल सिंह की नौकरी अजित सिंह ने ही लगवाई थी। इस पर सत्यपाल सिंह ने कहा कि जब वह नौकरी में आए, तब अजित सिंह राजनीति में ही नहीं थे। आईएएस और आईपीएस देश की सर्वश्रेष्ठ सेवा है, इसमें किसी की सिफारिश नहीं, बल्कि योग्यता चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed